“चोरी के माल को बरामद करने पर एक शातिर चोर का गिरफ्तार”

“चोरी के माल को बरामद करने पर एक शातिर चोर का गिरफ्तार”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय के निर्देशानुसार उधमसिंह नगर पुलिस द्वारा कोतवाली जसपुर क्षेत्र से एक शातिर चोर गिरफ्तार।

• एसएसपी उधमसिंह नगर महोदय द्वारा घटना के त्वरित अनावरण हेतु संबंधित को दिए गए दिए गए थे सख्त आदेश।

कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा FIR NO. 160/24 धारा 380/457 भादवि पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 06 घंटो से भी कम समय में किया गया चोरी का खुलासा ।

22.5 तोला सोना व 03 लाख 60 हजार रुपए (कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए) के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार। चोरी हुआ शत प्रतिशत माल किया गया बरामद । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर महोदय द्वारा घटना के त्वरित खुलासे हेतु पुलिस टीम को 2500 रुपए के इनाम की घोषणा की गई।

 

जसपुर:-उधमसिंह नगर पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही भविष्य में भी लगातार रहेगी जारी। दिनांक 02.04.2024 को वादी द्वारा एक किता तहरीर बावत अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 01.04.2024 की रात्रि में वादी के शुगर मिल नादेही परिसर स्थित सरकारी आवास के बाथरुम के रोशनदान की जाली काटकर वादी के आवास में घुसकर नगदी व जेवरात चुरा ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली जसपुर में दी गयी थी जिस सम्बन्ध में कोतवाली जसपुर में FIR NO-160/24 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

 

उक्त नकबजनी के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल के आस पास पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर मुखबिर तैनात किये गये। उक्त आदेश के क्रम में जसपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 घण्टे से भी कम समय में मुखबिर की सूचना पर वादी मुकदमा के आवास में विगत 02 वर्षो से चपरासी का कार्य करने वाले संदिग्ध रोहित कुमार पुत्र छोटे सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नादेही को पकडकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो रोहित कुमार उपरोक्त द्वारा अपना जुर्म इकबाल करते हुए अपने निशानदेही पर नादेही स्थित अपने घर में रखी रजाई के अन्दर से मुकदमें से सम्बन्धित चोरी का समस्त माल बरामद कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी से टैक्स बार की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं पर हुई बातचीत

 

 

 

उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी। 06 घण्टे से भी कम समय में मुकदमे से सम्बन्धित नकबजनी के 03 लाख पचास हजार रुपये नगद व लगभग 22.5 तोला सोना (कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये) बरामद कर चोरी का खुलासा करने पर क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है। जसपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णा होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया हिरासत में

 

नाम /पता अभियुक्त–
1– रोहित कुमार पुत्र छोटे सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नादेही थाना जसपुर।
बरामदा माल का विवरण-
1-मंगलसूत्र (पीली धातु) काले दाने सहित- 01 नग 2-मंगलसूत्र (पीली धातु) छोटा (ट्रिपल चेन)- 01 नग। 3-मटर माला (पीली धातु) – 01 अदद। 4- हार (पीली धातु)- 01 अदद
5-कान के टॉप्स (पीली धातु)- 8 जोडी
6-कान की झुमकी (पीली धातु)- 01जोड़ी
7-मांग टीका (पीली धातु)- 01 अदद।
8- अंगूठी (पीली धातु)- 01 अदद।
9 नथनी छोटी (पीली धातु)- 01 अदद।
10- चैन सिंगल लेयर (पीली धातु)- 04 अदद
11- चेन ट्रिपल लेयर (पीली धातु)- 01 अदद
12- सिक्का (पीली घातु व सफेद धातु मिक्स)- 01 अदद
13- सिक्के छोटे-बड़े (सफेद धातु) 03 अदद
14- छोटा नेकलेस (पीली धातु) 01 अदद, बैंक ऑफ बड़ौदा की चेक बुक 01 अदद
15-कुल 3,50,000/ रूपये नगद
मीडिया सेल
जनपद उधमसिंह नगर

karki
inder