देवरिया उत्तर प्रदेश क्राइम

गैस सिलेंडर विस्फोट, एक परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

Spread the love

गैस सिलेंडर विस्फोट, एक परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरहज तहसील इलाके के भलुअनी स्थित डुमरी गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर भभक गया। जिससे सिलेंडर फट गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।डुमरी गांव निवासी शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेचते हैं। सुबह वह दुकान पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती देवी चाय बनाने लगी। इसी बीच गैस सिलेंडर भभकने लगा। सिलेंडर भभक कर फट गया। जिसकी चपेट में आने से शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती देवी (42), पुत्री आंचल (14), सृष्टि (11), पुत्र कुंदन (12) की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर इंस्पेक्टर अर्चना सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गईं। डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी डॉ.संकल्प शर्मा, एडीशनल एसपी डॉ.भीम कुमार गौतम, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ आदित्य कुमार गौतम आदि ने मौके का जायजा लिया। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। इतने बड़े हादसे की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया