उत्तराखंड क्राइम देहरादून

पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में बंद करने के बाद पति ने लक्सर में ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या।

Spread the love

पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में बंद करने के बाद पति ने लक्सर में ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

देहरादून- पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में बंद करने के बाद पति ने लक्सर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। थाना नेहरुकोलोनी से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी के साथ देहरादून में चकशाह नगर नेहरूकॉलोनी में रहता था। वह पेंट पुताई का कार्य करता था।

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के समापन पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- चम्पावत बनेगा देश का आदर्श जिला

 

 

 

 

मृतक के परिजनों द्वारा लखीमपुर से मृतक के फूफा को घटना की जानकारी दी गई, जिसके द्वारा मृतक के कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद था, जिसकी जानकारी उसके द्वारा पुलिस व आसपास के लोगों को दी गई। कमरा खोलने पर मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। मृतका के गले पर गला घोटने के निशान है। दोनों की शादी को 7 वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार दोनों में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित हाथी गणना-2026 हेतु कुमाऊँ जोन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

प्रथम दृष्टया मृतक ज्ञान प्रकाश ने अपनी पत्नी की हत्या करने के उपरांत लक्सर में जाकर स्वयं आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में मृतका के पति ज्ञान प्रकाश के फूफा बलराम पुत्र रामचंद्र निवासी बेलरायां थाना तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमें मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में आसमानी आफत का LIVE वीडियो, मंगलौर में धमाके के साथ गिरी बिजली