उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

जिम कॉर्बेट: नेचर गाइड एसोसिएशन के साथ साझेदारी में मानसून सत्र की योजना

Spread the love

जिम कॉर्बेट: नेचर गाइड एसोसिएशन के साथ साझेदारी में मानसून सत्र की योजना

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

जिम कॉर्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन कॉर्बेट के अध्यक्ष की अगवाई में कॉर्बेट के निर्देशक धीरज पांडे जी। से मुलाकात कर उनके द्वारा सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ देकर समन्नित किया और साथ ही साथ अध्यक्ष विनोद बुधानी द्वारा गर्जिया जोन जो बफर जोन में आता है उससे मानसून सत्र में ढेला ,झिरना की भाती स्थानीय ग्रामीणों के रोजगार के हित और मानसून में संरक्षण को मद्देनजर रखते हुए रिगोरा गेट (गर्जिया जोन) को वर्ष भर खोलने को कहा गया जिसमे निर्देशक धीरज पांडे जी द्वारा इस समंध नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी से बात कर वर्ष भर खुलवाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  "रोता मिला मासूम, पुलिस बनी मसीहा; कुछ घंटों में परिवार से मिलाया"

 

 

जिम कार्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष बुधानी ने निर्देशक जी को ये भी अवगत कराया की कुछ समय से लगातार गाइड परिवार के साथ कई अप्रिय घटना घटित हो गई गाइडों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग द्वारा मृतक परिवार को आर्थिक सहायता एवं उसके परिवार को नेचर गाइड के तौर पर कार्य करने की अनुमति और सभी गाइडों का सामुहिक बीमा करने को बोला गया धीरज पांडे जी द्वारा आश्वासन दिया की इस मामले को में शासन /उच्च अधिकारियों को भेजकर उचित समाधान निकाला जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का खाका तैयार।

 

 

साथ ही साथ अन्य जवलंत समस्याओं से भी अवगत कराया, जैसे वाटर हॉल बनवाना , सड़को में खोचड़ भरकर पार्क के रास्तों की मरम्मत कराने एवं पार्किंग ,शौचालय ,और गर्जिया जोन में नए रास्ते बनवाने तथा 3/13 से गुलरगड़ी सुरक्षित रास्ते तक सफारी के दौरान उसे खोलने के सुझाव दिए जिसमे निर्देशक धीरज पांडे जी द्वारा उपरोक्त समस्याओं का निवारण कराने का आश्वासन दिया जिसमे जिम कॉर्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन कॉर्बेट के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्देशक धीरज पांडे जी का धन्यवाद किया । इस बैठक में अध्यक्ष विनोद बुधानी, प्रवेश पपने,तारादत्त तिवारी, रंजीत रावत ,योगेश नैनवाल , प्रेम राज,चंदन नेगी आदि मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।