हरदोई उत्तर प्रदेश क्राइम

“हत्या के बाद जंगल में फेंका गया महिला का शव: पुलिस आरोपी की तलाश में”

Spread the love

“हत्या के बाद जंगल में फेंका गया महिला का शव: पुलिस आरोपी की तलाश में”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला अपने भाई के साथ कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसो गांव के पास स्थित एक भट्टे पर काम करती थी। मंगलवार शाम से वह लापता थी। बुधवार को उसका शव ईंट भट्टे से लगभग 500 मीटर दूर एक जंगल में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 अपराधियों पर लगातार प्रहार, एसएसपी मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल; हत्या में वांछित 25 हज़ार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार* 💥 *अपराधियों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं, हर अपराधी कानून के शिकंजे में आएगा- SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी*

 

 

 

चाकू से गले पर वार कर उसकी हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश भी की गई है।मृतक के भाई के अनुसार, भट्टे पर ही काम करने वाले एक शख्स से युवती का मिलना जुलना था। इस पर उसने आपत्ति जताई थी, जिस पर मजदूर ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। भाई का आरोप है कि उक्त मजदूर ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी मजदूर की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट-अमानगढ़ में हाई अलर्ट, जंगल सीमा पर संयुक्त गश्त अभियान