जरा हटके देहरादून

मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के साथ बैठक आयोजित की।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

देहरादून 23 जनवरी, 2023
मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग हमारी ताकत है। पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाला उत्पाद बाजार की कमी, मौसम और यातायात बाधित होने के कारण खराब हो जाता है। यह उत्पाद ऐसे ही बर्बाद न हो इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों में ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की प्रगति पथ यात्रा में दिखा उत्साह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों में बड़े स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उत्पादन बढ़ाने के बाद बाजार की चिंता न रहे। इसमें प्राईवेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जाए। जो फूड प्रोसेसिंग यूनिट पहले से चल रहे हैं उन्हें और मजबूती प्रदान करने हेतु कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढेंगी और रोजगार भी सृजित होगा। उन्होंने सचिव उद्यान को क्लस्टर आधारित पाॅलीहाउस पर भी फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाॅलीहाउस योजना बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए बीज, सैपलिंग और राॅ मटीरियल आदि की पूर्व में ही व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  *50 वर्षों में पहली बार दिखा ऐसा चमत्कारिक और भव्य मेला मंदिर समिति ने राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन को दिया सफलता का श्रेय* *पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा*

 

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी योजना के लिए व्यावहारिक दृष्टि से आ रही समस्याओं को जाने बिना और उसके निराकरण के बिना किसी भी योजना का सफल होना असम्भव है। उन्होंने कहा कि उत्पाद को बढ़ावा देने से पहले उसके बाजार की व्यवस्था और किसानों और अन्य हितधारकों को विश्वास में लेना आवश्यक है। किसानों और अन्य हितधारकों से लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझ कर उनका निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कार्ययोजना और उसकी टाईमलाइन पूर्व में ही निर्धारित किए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  *NEET पुनर्परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा कवच* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में होटल-ढाबों, वाहनों और संदिग्धों पर कड़ी नजर*

 

 

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव दिलीप जावलकर,  बी.वी.आर.सी. पुरषोत्तम, डाॅ. पंकज कुमार पाण्डे, अपर सचिव नियोजन एवं निदेशक उद्यान एच.एस. बवेजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग*