उत्तर प्रदेश क्राइम

दर्दनाक हादसा पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

Spread the love

दर्दनाक हादसा पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 आजमगढ़ जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुई। जिले के मुबारकपुर थाना अंतर्गत सठियांव बाजार में सुबह साढ़े दस बजे एक किशोर अनियंत्रित होने से बाइक लेकर सड़क पर गिरा, जिसके बाद पीछे से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

 

 

 

हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के समय वह अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था।सुराई गांव निवासी अमन (13) पुत्र प्रेमचंद बुधवार को अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से घुमने के लिए निकला था। अभी वह सठियांव कस्बा स्थित समता इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था कि बारिश के चलते सड़क पर हुए कीचड़ में स्कूटी फिसल कर गिर गई। जिससे अमन व उसका दोस्त सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने अमन को रौंद दिया।

हादसे में अमन के सिर से होकर पिकअप गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही अमन के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अमन तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वहीं हादसे में अमन के साथ स्कूटी पर बैठे साथी को मामूली चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।