उत्तराखंड सियासत हल्द्वानी

“श्रद्धालुओं की सुरक्षा में एक कदम:  अजय भट्ट का आयोध्या ट्रेन के लिए अनुरोध”

Spread the love

“श्रद्धालुओं की सुरक्षा में एक कदम:  अजय भट्ट का आयोध्या ट्रेन के लिए अनुरोध”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से वार्ता कर काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन के संचालन किया जाने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  *वायरल होने की चाह पड़ी महंगी, लाइक और फॉलोअर्स के चक्कर में गया जेल, तमंचे वाली पोस्ट बनी आफत* *दहशत फैलाओगे तो बख्शे नहीं जाओगे—SSP मंजुनाथ का सख्त अल्टीमेटम*

 

 

केंद्रीय मंत्री  अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अर्न्तगत काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन चलाने हेतु समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा निवेदन किया है, जो अति आवश्यक है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट, धामी सरकार की पहल से बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मंजूर

यह भी अवगत कराना है कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं दर्शन के लिए अयोध्या जाते है। ट्रेन न होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही काठगोदाम कुमॉऊ का प्रवेश द्वार है, यहाँ पर दूर-दूर पर्वतीय क्षेत्रो से लोग यात्रा हेतु आते है। दूरस्थ क्षेत्र से लोगो को अयोध्या जाने हेतु बरेली (उत्तर प्रदेश) जाना पड़ता है। अयोध्या में श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से यहाँ से लगातार लोगो का अयोध्या आना-जाना और अधिक संख्या में प्रारम्भ हो गया है। लिहाजा केंद्रीय मंत्री भट्ट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन संचालन का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।