राजस्थान क्राइम सीकर

दुखद हादसा : “शाम की खुशियों में छूट गई तीनों भाइयों की जिंदगी: बहन की शादी की तैयारी में हुई दुर्घटना”

Spread the love

दुखद हादसा : “शाम की खुशियों में छूट गई तीनों भाइयों की जिंदगी: बहन की शादी की तैयारी में हुई दुर्घटना”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

जिस घर में बहन की बारात की आने की तैयारी चल रही थी, वहां एक साथ तीन भाइयों के शव पहुंचने पर कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। घटना राजस्थान के सीकर जिले की है, जहां लोसाल थाना के अंतर्गत बहन की शादी की तैयारी कर रहे तीन भाई एक सड़क हादसे में काल का शिकार हो गए। रविवार को अलसुबह 2:30 बजे, शीशराम ओला अपने तीन अन्य कजन भाईयों के साथ शाम को होने वाली बहन की शादी की तैयारी के लिए कार से जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का सशक्त अभियान! 

 

 

तेज गति से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की एक पोल से टकराई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस का एक्शन जारी, वारंटी गिरफ्तार और शराबी हुड़दंगी पर कार्रवाई

पुलिस ने जानकारी दी है कि डीडवाना होटल पर स्थित गणगौर होटल के पास नगर पालिका के एक पोल से टकराने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है और कार की गति इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों भाई पढ़ाई कर रहे थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर सड़कों पर उतरी नैनीताल पुलिस, मोहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम