उत्तर प्रदेश क्राइम

रसोइया की हत्या: प्रेम प्रसंग से उत्पन्न हुआ घटना, पुलिस ने कुछ घंटों में राजफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया”

Spread the love

“बरेली में रसोइया की हत्या: प्रेम प्रसंग से उत्पन्न हुआ घटना, पुलिस ने कुछ घंटों में राजफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक स्कूल के रसोइया महिपाल सिंह (45) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह गांव में एक मकान के सामने गली में पड़ा मिला। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कुछ घंटे में ही मामले का राजफाश भी कर दिया। आरोपी युवक ने स्वीकार किया कि उसकी मां से महिपाल के प्रेम संबंध थे। उसने दोनों को साथ देख लिया था। इसी गुस्से में उसने महिपाल की हत्या कर दी। महिपाल शाहजहांपुर के जैतीपुर थाने के मगनपुर का निवासी था।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

वह यहां गांव में 20 साल से रिश्तेदार के यहां रह रहा था। 10 साल से वह यहां प्राथमिक विद्यालय में रसोइया की नौकरी कर रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शनिवार रात महिपाल की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रिश्तेदार के घर के सामने पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी व सीओ हाईवे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिपाल के कपड़ों की तलाशी ली गई तो जेब से आपत्तिजनक चीजें मिलीं। घंटेभर में ही पुलिस को पता चल गया कि गांव की ही एक महिला से महिपाल के प्रेम संबंध थे। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया। युवक ने थोड़ी ही देर में सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि महिपाल के उसकी मां से प्रेम संबंध थे। वह कई बार महिपाल को चेतावनी दे चुका था।

 

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में चलाया गया बृहद ई-रिक्शा एवं टैम्पो चैकिंग अभियान* *ताबड़तोड़ कार्यवाही, 108 ई रिक्शा/टैम्पो चालकों पर कार्यवाही, 12 हुए सीज, जुर्माना जमा*

 

शनिवार को जब उसने महिपाल को मां के साथ देखा तो उसका खून खौल उठा। उसने पास में पड़ी ईंट से महिपाल के सिर पर प्रहार कर दिया। लगातार वार करने से महिपाल की मौत हो गई। तब वह खून से सनी ईंट लेकर भाग गया। पुलिस ने वह ईंट भी बरामद कर ली। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।