देहरादून सियासत

“पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में ऐतिहासिक मोमेंट को यादगार बनाते हुए, राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और देशवासियों को एकजुटता और गर्व का अहसास कराया।”

Spread the love

“पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में ऐतिहासिक मोमेंट को यादगार बनाते हुए, राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और देशवासियों को एकजुटता और गर्व का अहसास कराया।”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  CM आवास में शहद उत्पादन की शुरुआत, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को

गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा

करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साढ़े नौ साल के कार्यकाल

यह भी पढ़ें 👉  सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया

गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को

सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव जे. एस कांडपाल और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन, दिया समृद्धि का संदेश