Uncategorized जरा हटके रामनगर

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा करायी गई वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मीटिंग।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व पूर्व सैनिक कल्याण एवम् उत्थान समिति के पदाधिकारियों द्वारा वीर नारियों व पूर्व सैनिकों की बैठक करी गयी,बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण अध्यक्ष कुलवंत सिंह व सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा की गई,मीटिंग में सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा मिलन केंद्र की समस्या को DM साहब के पास रखे गए मीटिंग के बारे मे बताया, जिस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा अपने माध्यम से भी इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया,अध्यक्ष महोदय कुलवंत सिंह रावत द्वारा जल्द ही एक सदस्य मण्डली जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिलने का प्रस्ताव रखा,वही मीटिंग मे आये अन्य वीर नारियो व पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी समस्याओं को सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल  जी एस बिष्ट के समक्ष रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ सख्ती: रामनगर में दोबारा पकड़ा गया आरोपी

 

 

 

,जिसमें से कुछ समस्याओं का त्वरित ही निर्वारण कर दिया गया, निर्धारित (OROP)one rank one pension को पूर्व सैनिकों को समझाया गया,उसके फ़ायदे बताये और साँथ ही अपने आस पास सभी को जानकारी देने हेतु अपील भी की,कर्नल बिष्ट द्वारा बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला उद्यमिता मंच पर उत्तराखंड की पहचान बनी ऐपण

 

 

जल्द ही आई कार्ड जैसी छोटी समस्या को ऑनलाइन किया जा रहा है,जिला सैनिक अधिकारी द्वारा सी एस डी (कैंटीन)मे पहुंचे लोगो से वार्ता की व समस्याओ के बारे मे जानकारी ली,मीटिंग में ब्लॉक प्रतिनिधि सी एस मनराल,सदस्य संगठन,भगवत सिंह चौहान,बालम सिंह डंगवाल,मंगल सिंह रावत, हरेन्द्र सिंह बिष्ट,भगवत सिंह चौहान,पूरन सिंह बिष्ट,आशा राम, वीर नारी सावित्री देवी,आदि कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।