लखनऊ उत्तर प्रदेश क्राइम

तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा लापता; एनडीआरएफ टीम खोजबीन में जुटी”

Spread the love

तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा लापता; एनडीआरएफ टीम खोजबीन में जुटी”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार शारदा नहर में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को रात में बाहर निकाल लिया। एक युवक का शव मिला है जबकि दूसरा युवक पानी में लापता है। एनडीआरएफ की टीम स्टीमर से खोजबीन में लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  *सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

 

 

 

माना जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात करीब 10:00 बजे लखनऊ के बख्शी का तालाब के पांच युवक होंडा इमेज कार से देवा कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गांव में आयोजित किसी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लखनऊ लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  #बेपरवाह स्पीड का कहर: बैलपड़ाव में दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की मौके पर मौत!

 

 

देवा के कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लापता हुए युवक की तलाश नहर में चल रही है। एनडीआरएफ को बुलाया गया है। रेगुलेटर से नहर का पानी बंद करवा दिया गया है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे युवकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  “हल्द्वानी मंडी में छापा: केमिकल से पक रहे फल-सब्जियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन”