उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

आयुष म्यूजिक एंड डांस अकेडमी: नए वर्ष के साथ शिक्षा की ओर महत्वपूर्ण कदम”

Spread the love

पर्वतीय समिति पैठपड़ाव मे शुरू हुवा निःशुल्क दस दिवसीय संगीत व कला नृत्य शिविर

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

नव वर्ष के उपलक्ष्य मे दिनांक 1 जनवरी 2024 से चल रहे आयुष म्यूजिक एंड डांस अकेडमी निःशुल्क संगीत, नृत्य व वाद्य यत्रो की कक्षाएं,शिविर मे वाद्य यंत्रो व संगीत के माध्यम से कई बच्चों को प्रतियोगिताओं हेतु अशोक कोटवाल द्वारा गुर सिखाये जा रहे है, चुकी इससे पहले अशोक अपनी सेवाए बागेश्वर जिले मे दे चुके हैं परन्तु कोरोना काल के पश्चात से वह इसलिए अकेडमी को रामनगर मे संचालित कर रहे है

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले रामनगर में गरजा बुलडोजर, भवानीगंज में 20 पक्के अतिक्रमण ध्वस्त

 

 

,शिविर के संरक्षक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया की वे अशोक जी लगन व मेहनत को देखते हुवे उनसे जुड़े, ताकि रामनगर से भी बच्चों को आगे के मंच हेतु तैयार किया जा सके, उनका कहना है की संगीत आज़ की भाग दौड़ भरी जिंदगी मे शांति और स्वस्थ रहने का अमूल मंत्र है,आज़ कई तरह का संगीत व नृत्य भारत देश के अलावा अन्य कई देशो मे अपनी अलग पहचान बना चूका है, अपनें बेटे सोमांश सिंह डंगवाल के बारे मे बताते हुवे वह कहते है की रामनगर जैसे छोटे छोटे शहरो मे भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो बस उन्हें बेहतर मंच देने की,आचार्य अशोक कोटवाल द्वारा बताया गया जब से उनके द्वारा संस्था मे शुरुवात करी गयी तभी से वह बच्चों को भविष्य हेतु तैयार कर रहे है,उनका कहना है की वह पिछले सात वर्षो से कई बच्चों को रास्ट्रीय मंच मे प्रतिभाग करा चुके है।कई बच्चे शिक्षा के क्षेत्र मे भी आगे बढ़ चुके है, इसी को मद्देनजर रख उनके द्वारा यह संगीत विद्यालय यहाँ खोला गया है, अशोक आज़ रामनगर शहर मे कई विद्यालयों मे भी अपनी सेवा दे रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, 04 वाहन सीज

 

 

उन्होंने शहर के लोगो से अपील भी की है की उनके इस प्रतिभा का ज्यादा से ज्यादा बच्चे लाभ ले, और वही उनकी दक्षिणा होंगी,आज़ के कार्यक्रम की शुरुवात नीवर्तमान सभासद व इस विद्यालय के संरक्षक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,उनके द्वारा बताया गया की लगभग दो दर्जन बच्चों द्वारा शिविर का लाभ लिया जा रहा है,शिविर का समापन 10 जनवरी को किया जायेगा।शिविर के अंत मे सभी को प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 *SSP मंजूनाथ टीसी का प्रहार इतना तगड़ा… ‘गन्नू’ की फरारी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई* 🚨 🔥 *जो खुद को कानून से तेज समझ रहा था… बनभूलपुरा पुलिस ने उसे रुद्रपुर से खींच निकाला, किया गिरफ्तार* 🔥