उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

पुलिस की कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय चोरों का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस की कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय चोरों का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश तीन शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार। थाना गदरपुर क्षेत्र के गुलरभोज में मोबाइल शॉप में हुई चोरी का किया खुलासा। चोरी की घटना के लिए दूर दराज के छोटी बाजारों में जाकर करते थे रैकी। एसएसपी ऊधमसिंह नगर महोदय द्वारा खुलासा करने वाली टीम हेतु की गई 2,000 रुपए के नकद ईनाम की घोषणा। दिनांक 21/12/2023 को वादी निवासी गोविन्दपुर द्वारा थाना गदरपुर पर आकर एक तहरीर बावत दिनांक 19/12/2023 को रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा गूलरभोज स्थित उनकी दुकान पी के टेलीकॉम से दुकान की ताला तोडकर दुकान में रखे 06 अदद मोबाईल फोन व नगदी चोरी कर ले जाने सम्बन्धी दाखिल किया। थाना गदरपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा एफआईआर न0-294/2023 धारा- 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर के आदेशानुसार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस

 

 

गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी कैमरो का का अवलोकन कर, सी.सी.टी.वी मे दिखाई दे पहचान हेतु पतारसी सुरागरसी करते हुए,पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध जसवन्त सिंह पुत्र प्रेम सिंह व रामू व गुरदेव निवासी पलवल हरियाणा की सक्रियता का पता चला। जिस पर संदिग्ध रामू व गुरदेव से पूछताछ करने पर जिनके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व जसवन्त सिंह जो उनका दोस्त है,अपने रिश्तेदार सतनाम सिंह के घर विवाह समारोह में बन्नाखेड़ा बाजपुर के आया था,जिसके द्वारा अपने साथियों रामू व गुरदेव निवासी पलवल हरियाणा को भी उक्त घटना को अंजाम देने के लिये बुलाया गया व अपने मित्र सतनाम,गंगाराम निवासी बन्नाखेड़ा बाजपुर के साथ मिलकर उक्त घटना को योजना बनाकर गूलरभोज वादी मुकदमा श्री प्रमोद कुमार उपरोक्त के घर व दुकान से सामान चोरी करना बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे सीएम धामी, अधिकारियों को लगाई समाधान की डेडलाइन

 

 

राम पुत्र वचन सिंह व गुरदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह व सतनाम सिंह को मय वादी मुकदमा के घर से चोरी हुए माल के साथ दिनांक 25-12-2023 को गिरफ्तार किया गया।
नाम पता अभियुक्तगण
1- रामू पुत्र स्व० श्री बच्चन सिंह निवासी जैबाबाद खेलडी,जिला पलवल हरियाण
2. गुरदेव सिंह पुत्र स्व० बलकार सिंह निवासी जैबाबाद खेलडी, जिला पलवल हरियाणा
3- सतनाम पुत्र स्व० जोगेन्द्र सिंह निवासी टांडा अमीरचन्द, बन्नाखेडा।
बरामदगी का विवरण

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत, पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा तंत्र से।

 

1- अभियुक्त रामू से एक अदद मोबाईल फोन VIVO Y22 ΙΜΕΙ ΝΟ- 866382064406957 व 8700 रुपये।
2- अभियुक्त गुरदेव सिह से एक अदद मोबाईल फोन SAMSUNG galaxy A05 IMEI NO-350835031535771 व 7500 रुपये।
3- अभियुक्त सतनाम सिह से एक अदद मोबाईल फोन SAMSUNG A03 COR IMEI NO-350655751927614 व 6800 रुपये।
4- एक अदद आला नकब।
5- एक अदद लकड़ी का गुल्लक।