नेत्र शक्ति का उत्सव: हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल का सतपुली में सांगीतिक सहायता से आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर, जिसने 210 लोगों को आँखों की रौशनी में सुधार करने का अवसर दिया।”

नेत्र शक्ति का उत्सव: हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल का सतपुली में सांगीतिक सहायता से आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर, जिसने 210 लोगों को आँखों की रौशनी में सुधार करने का अवसर दिया।”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर  हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली के द्वारा प्रगतिशील संस्कृत पर्वतीय समिति एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैंठपड़ाव में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में 210 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। परम पुज्यनीय भोले जी महाराज एवं करुणामयी माता मंगला जी के सौजन्य से आयोजित नेत्र शिविर में हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली की टीम ने सुबह 10:00 बजे से अपराहन 1:30 बजे तक 210 लोगों का नेत्र परीक्षण किया जिसमें 37 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। जरूरतमंद लोगों को दवाइयां एवं चश्मे भी निःशुल्क वितरित दिए गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

हंश फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली के शिविर कोऑर्डिनेटर मुकेश नेगी , राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यान ने बताया कि शिविर में जिन लोगों के आंखों में मोतियाबिंद पाया गया है उनका सतपुली पौड़ी गढ़वाल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मुकेश नेगी ने बताया कि सभी लोगों के आने -जाने, दवाइयां, खाने, ऑपरेशन का खर्चा हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली द्वारा निशुल्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पतलोट महाविद्यालय को मिला नया भवन, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

 

 

उन्होंने बताया कि सभी लोगों को 3 जनवरी को प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति से 8:00 बजे बस के द्वारा हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली ले जाएगा । इस अवसर पर भारत नंदन भट्ट उत्तराधिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराखंड, प्रभात ध्यानी राज्य आंदोलनकारी , एडवोकेट गणेश कुमार गगन, नवीन करगेती सांसद प्रतिनिधि,मनमोहन अग्रवाल देवभूमि विकास मंच, पान सिंह नेगी,वीरेंद्र सिंह रावत, विजयपाल सिंह रावत, दिनेश चंद्र हरबोला, गणेश जोशी, भूपेंद्र खाती, नरेंद्र शर्मा, अमित लोहनी के अलावा हंस फाउंडेशन अस्पताल के मुकेश नेगी, अमित रावत, दुर्गेश मैंदोला आदि थे।

karki
inder