सांसद  अजय भट्ट ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, आवास एवं शहरी मामले के मंत्री  हरदीप पुरी  से  की मुलाकात।

सांसद  अजय भट्ट ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, आवास एवं शहरी मामले के मंत्री  हरदीप पुरी  से  की मुलाकात।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, आवास एवं शहरी मामले के मंत्री  हरदीप पुरी जी से मुलाकात कर काठगोदाम- हल्द्वानी से वाया रामनगर, काशीपुर, बाजपुर गदरपुर, दिनेशपुर, रूद्रपुर, किच्छा, नानकमत्ता, सितारगंज, खटीमा तक मेट्रो संचालित किए जाने के संबंध में पत्र देते हुए मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने देश-प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

 

 

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप पुरी जी से मुलाकात कर बताया कि उत्तराखण्ड राज्य धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से
अति महत्वपूर्ण राज्य हैं। स्थानीय जनता द्वारा काफी लम्बे समय से काठगोदाम-हल्द्वानी से उक्त स्थानों तक मैट्रो ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है, जो अति आवश्यक भी है। यदि काठगोदाम-हल्द्वानी से उक्त स्थानों तक मैट्रो ट्रेन का संचालन होता है, तो तराई क्षेत्र की आबादी इससे लाभान्वित होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

जनपद ऊधमसिंहनगर के अन्तर्गत रूद्रपुर शहर एवं सितारगंज में सिडकुल स्थित होने से पर्वतीय / तराई / देश के अन्य क्षेत्रों के लोग वहां पर कार्य करते है, परन्तु वर्तमान समय में वहां पर कार्यरत् श्रमिकों/अधिकारियों को बस या अन्य माध्यमों से जाना पड़ता है, जिससे समय भी अधिक लगता है, और खर्चा भी अधिक होता है, यदि उक्त स्थानों पर मैट्रो ट्रेन का संचालन होता है तो सिडकुल में कार्यरत् श्रमिकों / कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल में जाने में काफी सुविधा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

इसलिए जनहित में उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल के अन्तर्गत काठगोदाम-हल्द्वानी से वाया रामनगर-काशीपुर-बाजपुर -गदरपुर-दिनेशपुर-रुद्रपुर-कि च्छा-नानकमत्ता-सितारगंज-खटीमा-लालकुंआ तक मैट्रो ट्रेन को संचालित किये जाने हेतु प्राथमिकता से स्वीकृति प्रदान करना बेहद आवश्यक है।

karki
inder