त्रासद घटना: महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या”

त्रासद घटना: महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या”

रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

हाथरस में सिकंदराराऊ निकटवर्ती कस्बा पुरदिलनगर के रामनगर मोहल्ले में 17 दिसंबर की रात 32 वर्षीय तीन बच्चों की मां ने गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

 

मां ने आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।मोहल्ला रामनगर निवासी सोनू की पत्नी बबिता का शव रविवार की रात सवा 11 बजे घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी को 14 वर्ष हो गए थे और उनके तीन बच्चे भी थे।

मृतका की मां नीलम उपाध्याय पत्नी संजीव उपाध्याय निवासी नोएडा मूल निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी कासगंज ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल आशीष कुमार सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

karki
inder