उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

अपर जिला अधिकारी फिचां राम चौहान ने आगामी शीत लहर के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की,

Spread the love

अपर जिला अधिकारी फिचां राम चौहान ने आगामी शीत लहर के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की,

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

– जिला कार्यालय नैनीताल मे बुधवार को अपर जिला अधिकारी फिचां राम चौहान ने आगामी शीत लहर के दौरान होनी वाली समस्याओं और विभागों के द्वारा की गई तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लोनिवि के प्रांतीय और अस्थाई खंड के अधिकारियों से रामगढ़, भवाली, नैनीताल, पंगूट, धानाचूली,मुक्तेश्वर आदि अधिक बर्फबारी वाले इलाकों में जेसीबी आदि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए पाला ग्रसित इलाकों में नमक और चूना की उचित व्यवस्था करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  *CM धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं" - SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

 

 चौहान ने कहा कि भवाली, नैनीताल आदि मुख्य इलाकों में ठंड के सीजन में बर्फबारी ज्यादा होती है इन पहाड़ों से आने वाले ट्रेफिक को रातीघाट और मैदानी इलाकों से आने वाले ट्रेफिक को काठगोदाम, मंगोली में रोकने की व्यवस्था कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*महिला सुरक्षा से पर्यटन सुरक्षा तक, हर मोर्चे पर खुद करेंगी मॉनिटरिंग; आईजी निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमायूँ की कमान* 🚨*अपराधियों को चेतावनी, श्रद्धालुओं को भरोसा: आईजी निवेदिता कुकरेती के नेतृत्व में कुमायूँ पुलिस का नया मिशन शुरू*

 

 

इस दौरान उन्होंने वर्चुअल के माध्यम से सभी ब्लॉक के अधिकारियों से सभी ब्लॉक, खंड में अलाव की व्यवस्था और रैन बसेरा की जानकारी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से असहाय लोगों को समय कंबल वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सभी अधिकारी अलाव के लिए जगह चिन्हित कर जल्द से जल्द उचित व्यवस्था करने की बात कही। इस दौरान विद्युत विभाग, जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बर्फबारी के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जोशी, लोनिवि नैनीताल, भवाली के सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे

यह भी पढ़ें 👉  आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए हल्द्वानी में विशेष प्रशिक्षण आयोजितर।