उत्तर प्रदेश क्राइम

हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंद डाला।युवक की दर्दनाक मौत”

Spread the love

हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंद डाला।युवक की दर्दनाक मौत”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

झांसी। मंगलवार तड़के ओरछा तिगैला के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंद डाला। हादसे में बुरी तरह घायल हो जाने से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग भी रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *आग की लपटें भले ही तेज थीं, लेकिन साहब के इरादे उससे भी ज्यादा फौलादी निकले* *मसीहा बने डॉ. मंजूनाथ टीसी: हाथ में फायर एक्सटिंग्विशर थामे जब खुद आग बुझाने उतरे जिले के कप्तान, 10 जिंदगी बचा लाये*

 

 

भगवंतपुरा निवासी उमेश (28) पिता बच्चू लाल प्राइवेट काम करता था। परिजनों का कहना है कि सोमवार को घर में कथा-पूजन था। आधी रात के बाद उसे काम के लिए ओरछा तिगैला बुलाया गया था। तड़के वहां काम चल रहा था। उमेश काम करने के बाद सड़क पर खड़ा था तभी शहर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

 

 

उसकी चपेट में आने से उमेश गंभीर तौर पर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उमेश के परिवार में पत्नी पिंकी समेत तीन साल का बेटा माधव एवं छह साल की बेटी वंशिका है। हादसे की खबर लगते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  *वायरल होने की चाह पड़ी महंगी, लाइक और फॉलोअर्स के चक्कर में गया जेल, तमंचे वाली पोस्ट बनी आफत* *दहशत फैलाओगे तो बख्शे नहीं जाओगे—SSP मंजुनाथ का सख्त अल्टीमेटम*