उत्तर प्रदेश क्राइम

छात्रा का शव पंखे से लटका मिला पुलिस ने जांच शुरू की”

Spread the love

छात्रा का शव पंखे से लटका मिला पुलिस ने जांच शुरू की”

रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर हज्जामपट्टी गांव में शनिवार की शाम एक छात्रा का शव घर में ही पंखे के सहारे लटकता मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।  रामपुर हज्जामपट्टी गांव निवासिनी दिशा गुप्ता 18 जैगहा बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने के साथ ही कंप्यूटर सीखती थी। शनिवार की शाम दिशा गुप्ता कोचिंग करने के बाद अपने घर आई। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। कुछ देर उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो दिशा को छत के पंखा से लटकता देखा।

यह भी पढ़ें 👉  *आग की लपटें भले ही तेज थीं, लेकिन साहब के इरादे उससे भी ज्यादा फौलादी निकले* *मसीहा बने डॉ. मंजूनाथ टीसी: हाथ में फायर एक्सटिंग्विशर थामे जब खुद आग बुझाने उतरे जिले के कप्तान, 10 जिंदगी बचा लाये*

 

वह भाग कर मां के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दिया। मां भी चीखती हुई घर पहुंचे तो बेटी को फंदे पर लटकता देख अवाक रह गई। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान परिजनों ने ही शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजन व अन्य लोग मृत छात्रा के अंतिम संस्कार की कवायद में जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  *वायरल होने की चाह पड़ी महंगी, लाइक और फॉलोअर्स के चक्कर में गया जेल, तमंचे वाली पोस्ट बनी आफत* *दहशत फैलाओगे तो बख्शे नहीं जाओगे—SSP मंजुनाथ का सख्त अल्टीमेटम*

 

 

इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की कवायद में जुट गई। इसके बाद पंचनामा कर शव अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया गया। मृतका के एक भाई व एक बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद