15 वर्षीय किशोरी का शव पंखे के फंदे से लटका पाया गया, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा”

15 वर्षीय किशोरी का शव पंखे के फंदे से लटका पाया गया, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा”

रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

 (गोरखपुर)। इलाके के सूबा बाजार कस्बे में मंगलवार शाम पांच बजे 15 वर्ष, का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। पड़ोसी उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के खोठिया नायक निवासी बबलू विश्वकर्मा सूबा बाजार कस्बे में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। पति-पत्नी मजदूरी करते हैं। मंगलवार को दोनों मजदूरी करने गए थे। कमरे में भाई, बड़ी बेटी दिव्या, दो छोटी बहनें मौजूद थीं।

शाम पांच बजे भाई एवं बहनों ने देखा कि बड़ी बहन कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई है। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

karki
inder