मसूरी उत्तराखंड क्राइम

रात्रि गश्त के दौरान चैकिंग अभियान चलाया जिसमें तस्करों से मुक्त कराया हिमालयन वुड उल्लू।

Spread the love

रात्रि गश्त के दौरान चैकिंग अभियान चलाया जिसमें तस्करों से मुक्त कराया हिमालयन वुड उल्लू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मसूरी वन प्रभाग ने दीपावली की रात्रि को मसूरी धनोल्टी मोटर मार्ग पर रात्रि गश्त के दौरान चैकिंग अभियान चलाया जिस पर रोड के किनारे एक पेटी रखी थी और कुछ संदिग्ध लोग खडे़ थे जैसे ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो सभी लोग भाग गये और पेटी से एक हिमालयन वुड उल्लू बरामद किया वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश पुलिस के सहयोग से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रेष्ठ उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूती देगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण: धामी

 

इस मौके पर मसूरी रेंज अधिकारी एसपी गोरोड़ा ने बताया कि विगत दिनों मसूरी वन प्रभाग के डीएफओ ने दीपावली पर उल्लू के सरंक्षण को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों को गश्त तेज करने के निर्देश दिए थे जिस पर वन विभाग के कर्मी रात को गश्त कर रहे थे और सुवाखोली धनोल्टी मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी सूचना मिली कि रोड के किनारे कुछ संदिग्ध लोग खडें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी

 

 

विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो सभी बाइक पर सवार होकर भाग गये और पास पड़ी पेटी को खोला तो उसमें एक उल्लू हिमालयन वुड प्रजाति का पाया गया उन्होंने बताया कि दीपावली की रात को अंधविश्वासी लोगों द्वारा तंत्र विद्या और लालच में उल्लू की बलि दी जाती है इसके खिलाफ विभाग ने अभियान छेड़ा हुआ है

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत