खेल उत्तराखंड रामनगर

“रामनगर: छात्रा खुशी शर्मा को महाविद्यालय में हुआ जोरदार स्वागत, मिनी गोल्फ टूर्नामेंट के लिए उत्तराखण्ड का प्रतिष्ठान बढ़ाएंगी”।

Spread the love

“रामनगर: छात्रा खुशी शर्मा को महाविद्यालय में हुआ जोरदार स्वागत, मिनी गोल्फ टूर्नामेंट के लिए उत्तराखण्ड का प्रतिष्ठान बढ़ाएंगी”।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की छात्रा खुशी शर्मा का महाविद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।बता दें कि खुशी शर्मा का चयन मिनी गोल्फ टूर्नामेंट गोवा के लिए उत्तराखण्ड से मिनी गोल्फ टीम में हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी से बढ़ी राज्य की कमाई, कुल संग्रहण में 22 फीसदी इजाफा

 

 

महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ.योगेश चन्द्र ने बताया कि खुशी शर्मा ने 37वें राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में गोवा में प्रतिभाग किया है। खुशी बचपन से ही पढ़ाई के साथ साथ खेलों के प्रति जागरूक रही है।वह महाविद्यालय से विभिन्न अन्तर्महाविद्यालयी एवं नार्थ जोन आदि क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में भारी बारिश का कहर, रिस्पना नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बहा पानी

 

 

खुशी की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी डॉ.नागेन्द्र प्रसाद शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई दी है। खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया है। खुशी एक होनहार छात्रा व खिलाड़ी होने के साथ-साथ छात्र संघ 2022-23 में छात्रा उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  व्यय वित्त समिति की बैठक में विभागीय प्रस्तावों को मिली संस्तुति