हल्द्वानी: बेटे को मां की अचानक मौत से गहरा सदमा लगा ।  जहां उसकी मौत हो गई।

हल्द्वानी: बेटे को मां की अचानक मौत से गहरा सदमा लगा ।  जहां उसकी मौत हो गई।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

हल्द्वानी न्यूज़ :- मां की मौत खबर सुनते ही बेटे को गहरा सदमा लगा । तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बाबा रामदेव ने की भेंट

 

 

मूलरूप से बाजपुर निवासी रिकी सिंह (45) पुत्र बच्चन सिंह मुखानी के बजूनियाहल्दू में घनश्याम के यहां रहकर मजदूरी करता था। बीते सोमवार देर शाम रिकी के पास घर से फोन आया। फोन करने वाले ने रिकी सिंह की मां की मृत्यु होने की जानकारी दी। यह खबर सुनते ही रिकी सिंह को गहरा सदमा लगा ।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन

 

 

उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान मालिक ने उसे घर के आंगन में बेसुध पड़ा देखा तो तुरंत एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग, निकल रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से बंद मोटर मार्ग पर शीघ्र जेसीबी मसीनो को भेज मार्गो को खोलने के दिये निर्देश*

 

 

 

karki
inder