रामनगर पीएनजी पीजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु वैध प्रत्याशियों की सूची हूई जारी।

रामनगर पीएनजी पीजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु वैध प्रत्याशियों की सूची हूई जारी।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

*रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में 7 नवंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन करा चुके वैध प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर एस.एस.मौर्य ने बताया कि जांच समिति द्वारा नामांकन प्रपत्रों की वैधता की जांच की गई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु हीरा सिंह भण्डारी व ललित कड़ाकोटी,छात्र उपाध्यक्ष हेतु शिवांग रस्तोगी व भास्कर सत्यबली एवं छात्रा उपाध्यक्ष हेतु नीलम मनराल व दीक्षा बेलवाल के नामांकन प्रपत्र वैध पाए गये।रामनगर पीएनजी पीजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु वैध प्रत्याशियों की सूची हूई जारी। रामनगर पीएनजी पीजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु वैध प्रत्याशियों की सूची हूई जारी।

यह भी पढ़ें 👉  *ओंनगोइंग विवेचना पर भ्रामक पोस्ट करना पड़ा भारी, देहरादून के X हैंडल को नैनीताल पुलिस का नोटिस* *बिना आधिकारिक पुष्टि सोशल मीडिया पोस्ट करना पड़ा महंगा*

 

 

सचिव पद हेतु मनोज नेगी,चेतन पन्त व रोहित रावत के नामांकन पत्र वैध पाए गए।सांस्कृतिक सचिव हेतु केवल एक नामांकन मोहित कुमार ने कराया था जो अनिवार्य प्रमाण पत्र नहीं पाए जाने के कारण निरस्त किया गया। संयुक्त सचिव पद हेतु दीपक नेगी का नामांकन वैध पाया गया वहीं प्रेमा छिम्वाल ने अपना नाम वापस ले लिया है।कोषाध्यक्ष पद हेतु नैतिक करगेती , रोहित कुमार पुत्र जीवन चन्द्र व रोहित कुमार पुत्र बहादुर राम के नामांकन पत्र वैध पाए गए। कला संकाय प्रतिनिधि में प्राची बंगारी, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि में मनीषा बेलवाल के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से बंद मोटर मार्ग पर शीघ्र जेसीबी मसीनो को भेज मार्गो को खोलने के दिये निर्देश*

 

 

जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ था।विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु केवल सिंह व पीयूष जोशी के नामांकन पत्र वैध पाए गए।महाविद्यालय में छात्र छात्राएं छात्र संघ निर्वाचन हेतु अत्यंत उत्साहित है।प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने बताया कि 6 नवंबर को पूर्वाह्न 11बजे से आम सभा होगी। अगले दिन 7 नवम्बर को सुबह 8:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक मतदान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक आधार पर आरक्षण में सुधार की मांग, करणी सेना ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

 

 

अपराह्न 3:00 बजे मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। परिणामों की घोषणा के तत्काल बाद प्राचार्य द्वारा विजयी छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।*

karki
inder