उत्तराखंड क्राइम

दुखद घटना : “करवाचौथ पर सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, पांच परिवारों की खुशियां मातम में बदली।

Spread the love

दुखद घटना : “करवाचौथ पर सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, पांच परिवारों की खुशियां मातम में बदली।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

बनबसा, रानीखेत, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और लालकुआं के अलग-अलग जगह हुए पांच सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। करवाचौथ के मौके पर इन पांच परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। पहली दुर्घटना में हल्द्वानी में करवाचौथ पर छुट्टी लेकर बाइक से अपने घर फरीदपुर बरेली जा रहे मनोज गुप्ता (31) पुत्र सुरेश गुप्ता को तीनपानी और गोरापड़ाव के बीच वाहन ने टक्कर मार दी। मनोज वाहन के टायर के नीचे आ गया। पुलिस उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह हल्द्वानी में चाट भंडार में कारीगर था।

यह भी पढ़ें 👉  "मानवता की मिसाल: जंगल से सकुशल बरामद कर परिवार से मिलाया"

महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के संविदा कर्मी हरीश बृजवासी (34) निवासी पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता को मंगलवार रात एसटीएच और सब्जी मंडी के बीच नहर के किनारे सड़क पर वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्हें पहले एसटीएच ले जाया गया जहां से निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां उनकी मौत हो गई। हरीश हल्द्वानी से घर लौट रहा थे। उनके परिवार में पत्नी हेमा देवी, बेटी योगिता (8), नैना (6) और बेटा दीपक (डेढ़ वर्ष) हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जन्म से शिक्षा तक बच्चों की होगी डिजिटल निगरानी, मुख्य सचिव के निर्देश

मंगलवार की रात महेंद्रनगर (नेपाल) में हुई, जहां साइकिल से टकराकर बाइक सवार बनबसा के पूजा बर्तन भंडार के स्वामी रोहित अग्रवाल (25) की मौत हो गई। घायल होने पर उन्हें महेंद्रनगर के अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। शोक में नगर के व्यापारियों ने बुधवार को कुछ देर बाजार बंद रखा।

अल्मोड़ा रानीखेत हाईवे पर मजखाली, बब्बरखोला के पास अल्टो कार संख्या (यूके 01 सी 3818) 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक कैलाश सिंह (56) पुत्र नारायण सिंह निवासी बब्बरखोला, मजखाली घायल होगए। उप जिला चिकित्सालय रानीखेत ले जाने प र चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैलाश सिंह की बेटी पीएसी में सब इंसपेक्टर है, बड़ा बेटा वन विभाग में संविदा कर्मी है जबकि छोटा बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उधर, दिव्यांशु मेर (22) पुत्र सन्तन सिंह, निवासी बैजीटाना, लमगड़ा की बाइक अल्मोड़ा माल रोड पर चौघानपाटा के पास रपट गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया। इस पर हंगामा भी हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।