उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

26 को नैनीताल में धरना,प्रदर्शन करेंगे शिक्षक…

Spread the love

26 को नैनीताल में धरना,प्रदर्शन करेंगे शिक्षक…

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

राजकीय शिक्षकों की मांगों के समाधान को लेकर सरकार व विभागीय उच्चाधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ 26 अक्तूबर को अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय,नैनीताल में राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले धरना,प्रदर्शन कार्यक्रम होगा।धरने, प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर शिक्षकों की एक बैठक राजकीय इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रांतीय नेता पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल कहा शिक्षा मंत्री डा धनसिंह रावत जी के साथ संगठन की कई दौर की वार्ताओं के पश्चात अनेक मुद्दों पर लिखित सहमति बनी परंतु जब उन मुद्दों पर आदेश निकालने की बारी आई तो विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं जिसके चलते संगठन मजबूर होकर पिछले एक माह से आंदोलरत है।

यह भी पढ़ें 👉  दोहरे हत्याकांड व गुलदार हमले के बाद SSP पहुंचे मोर्चरी, पीड़ित परिवारों को दिया न्याय का भरोसा।

 

 

आंदोलन के क्रम में विद्यालयों में काली पट्टी बांधने,8 अक्तूबर को देहरादून में रैली व 16 अक्तूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन हो चुके हैं।उन्होंने कहा मंडल स्तर पर हो रहे उपरोक्त धरना,प्रदर्शन में सभी स्तरों की पदोन्नति सूची जारी करो,5400 ग्रेड पे को राजपत्रित घोषित करो,पुरानी पेंशन बहाल करो,सभी विद्यालयों में बच्चों के लिए पुस्तकें तत्काल भेजो,स्थानांतरण की पारस्परिक और अंतर मंडलीय सूची तत्काल जारी करो जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

 

 

मठपाल ने जानकारी दी कि प्रदेश के दोनो मंडल मुख्यालयों पर यह धरना प्रदर्शन होगा।पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष बालकृष्ण ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से बड़ी संख्या में भागीदारी की अपील की।उन्होंने जानकारी दी कि उपरोक्त धरना कार्यक्रम में नैनीताल जिले के शिक्षक शिक्षिकाएं जिला अध्यक्ष डा विवेक पांडे व मंत्री नमिता पाठक के नेतृत्व में भागीदारी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों के लिए पूर्व सैनिक का अनुकरणीय सहयोग

 

 

जबकि रामनगर से प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाएं ब्लाक अध्यक्ष संजीव कुमार मंत्री अनिल कडाकोटी के नेतृत्व में भागीदारी करेंगे।बैठक सी पी खाती, नवेंदु मठपाल,ब्लाक अध्यक्ष कोटाबाग खीमसिंह रजवार,हरीश कुमार,बालकृष्ण चंद, महेंद्र आर्या,संजीव कुमार,नफीस अहमद,शैलेंद्र भट्ट,उषा पवार, जया बाफिला,प्रदीप शर्मा,सुभाष गोला मौजूद रहे।