केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग तेज, तारा घिल्डियाल ने दी देशव्यापी जनआंदोलन की चेतावनी

Spread the love

केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग तेज, तारा घिल्डियाल ने दी देशव्यापी जनआंदोलन की चेतावनी

 

 

*केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल पद से हटाए सरकार, अन्यथा होगा व्यापक जनआंदोलन: तारा घिल्डियाल*
रामनगर।
नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक एवं कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे अनशन ने देशभर के युवाओं और नागरिकों का ध्यान शिक्षा व्यवस्था एवं जनसरोकारों से जुड़े गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित किया है।
उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा प्रणाली में हुई कथित अनियमितताओं और युवाओं की चिंताओं पर सरकार समय रहते गंभीरता से निर्णय नहीं लेती, तो इससे देश के करोड़ों युवाओं का विश्वास प्रभावित होगा। नेकी की दीवार का मानना है कि सरकार को इस विषय पर तुरंत संवाद स्थापित कर समाधान निकालना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस की सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, सट्टा खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

तारा घिल्डियाल ने मांग की कि केंद्र सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से हटाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाती और अनशनकारियों की मांगों की अनदेखी जारी रहती है, तो नेकी की दीवार की प्रहरी विंग पूरे उत्तराखंड सहित देशभर में चरणबद्ध एवं व्यापक लोकतांत्रिक जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत खताड़ी फायरिंग का अभि० चाकू के साथ गिरफ्तार*

 

 

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का प्रत्येक आंदोलन संविधान और कानून के दायरे में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जाएगा। नेकी की दीवार युवाओं के भविष्य, पारदर्शी व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी।
— तारा घिल्डियाल
संयोजक, नेकी की दीवार
रामनगर, उत्तराखंड

karki
inder